किसानों का कर्जा माफ करने की हिम्मत सिर्फ कांग्रेस पार्टी में है: तनुज

(शमीम अंसारी) बाराबंकी इएमएस दिनांक 06\01\2022

बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र जैदपुर की आवाम चौमुखी विकास के लिये जांत पांत के बन्धन से ऊपर उठकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करें। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही किसानों का सारा कर्ज माफ होंगा, बेरोजगारों को रोजगार मिलेंगा, महिलाओं को साल में 3 सिलेण्डर फ्री तथा बस में फ्री यात्रा की सौगात कांग्रेस पार्टी देंगी। कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने ग्रामवासियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कथनी में नही करनी में विश्वास करती हैं। इस प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ करने की हिम्मत सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी में हैं जब इस प्रदेश का अन्नदाता कर्जामुक्त हो जायेंगा तभी उसके घर में खुशहाली आयेंगी। 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंक गांधी की अगुवाई में वादा नही प्रदेश की आवाम से प्रतिज्ञा की हैं और ऐलान किया हैं कि देश की आधी आबादी के सशक्तीकरण के लिये महिलाओं को सरकार बनने पर 40 प्रतिशत की भागीदारी मिलेंगी। तनुज पुनिया ने कहा कि मैं क्षेत्र की महिलाओं को विश्वास दिलाने आया हूॅ कि इस बार विधानसभा के चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं का कांग्रेस पार्टी टिकट देंगी, इसके पहले पंचायत तथा नगर निकाय के चुनावों में कांग्रेस पार्टी महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया हैं आप हिम्मत के साथ घर से बाहर निकलकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करके हमारी नेता प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनवाये पार्टी एक-एक प्रतिज्ञा पूरी करके समाज के सभी वर्गों में खुशहाली लायेंगी। इस अवसर पर चन्द्रशेखर वर्मा, लालू वर्मा, राजेन्द्र रावत, राजू रावत, शम्भू सेठ, इन्द्रप्रकाश गौतम, सुनील गौतम, राजेश वर्मा, अनीष वर्मा, रवीन्द्र कुमार वर्मा तथा स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

(शमीम अंसारी) बाराबंकी इएमएस दिनांक 06\01\2022

Don`t copy text!