पूर्वांचल के एक लाख कार्यकर्ताओं की मेजबानी में जुटी भाजपा
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 जनवरी को लखनऊ में होने वाली महारैली में शामिल होने के लिए पूर्वांचल के कई जिलों के एक लाख कार्यकर्ता 8 जनवरी को जिले में पहुचेंगे।उनके ठहरने एवं भोजन आदि की व्यवस्था को लेकर भाजपा के जिला कार्यालय पर दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। गैर जिलों के कार्यकर्ताओं की मेजबानी के लिए भाजपा जिला इकाई ने कमर कस ली है।।संगठन के प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य ने तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने बताया कि लखनऊ से औसतन 300 किलोमीटर दूर स्थित पूर्वांचल के जिलों के लगभग एक लाख कार्यकर्ता 8 जनवरी की शाम तक बाराबंकी पहुचेंगे। ये सभी कार्यकर्ता 9 जनवरी की सुबह लखनऊ रवाना होंगे।सभी कार्यकर्ताओं को हाइवे पर स्थित दर्जनों महाविद्यालयों व मैरिज लॉन आदि में सुरक्षित ठहराने की समुचित व्यवस्था की गई है।प्रदेश महामंत्री ने इनकी देख-रेख के लिए युवा कार्यकर्ताओं की 30 टोलियां गठित की।प्रवासी कार्यकर्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए बाकायदा जिम्मेदारियां भी तय की गई। रैली को लेकर जिले के सभी मंडलो पर मंगलवार को सम्पन्न हुईं बैठकों की जानकारी मण्डल प्रभारियों ने प्रदेश महामंत्री से साझा की। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने बताया कि जिले के 30 हजार से अधिक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शामिल होंगे।तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।वाहनों की व्यवस्था भी कर ली गयी है।इस अवसर पर स्नातक एमएलसी इं अवनीश सिंह पटेल,क्षेत्रीय महामंत्री त्रयम्बक तिवारी,गुरुशरण लोधी,संदीप गुप्ता,विजय आनंद बाजपेई,अरविंद मौर्य,पवन सिंह रिंकू,प्रमोद तिवारी,मनोज वर्मा,संजीव शर्मा मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

