धर्म की रक्षा के लिए समय-समय पर भगवान लेते है अवतार: निर्मोही
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
हैदरगढ़ बाराबंकी। क्षेत्र के देवगरपुर मजरे पोखरा गाँव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक निर्मोही सुल्तानपुरी ने भगवान श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाई उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए समय-समय पर भगवान ने धरा पर अवतार लिया है। उन्होंने बताया कि कंस ने अपनी बहन देवकी की शादी बड़े धूमधाम से की थी,परन्तु जब देवकी की विदाई हो रही थी तभी आकाशवाणी होती है कि कंस तुम्हारी बहन का आठवां पुत्र तुम्हारा काल होगा। इससे कंस भयभीत हो गया और वासुदेव और देवकी को कारागार में डाल दिया। कंस ने अपनी बहन देवकी के सात पुत्रों का वध कर दिया देवकी के आठवें पुत्र का जन्म रात्रि में हुआ। वासुदेव श्री कृष्ण को लेकर नंद के गांव माता यशोदा के यहां गए और वहां माता यशोदा ने पुत्री को जन्म दिया था । वासुदेव यशोदा के पास श्रीकृष्ण को छोड़कर पुत्री को अपने साथ ले आए कारागार में कंस आया और पुत्री को मारने के लिए जैसे ही हाथ में उठाया, वैसे ही उसने देवी रूप धारण कर लिया और अंतर्ध्यान हो गई। कथा समाप्त होने के पश्चात श्री राम युवा सेना संगठन के पदाधिकारियों ने निर्मोही महाराज जी को अंगवस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया व संगठन के सदस्यों ने कहा संतो की सेवा ही हमारा धर्म है। जिसमे मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला धर्म जागरण प्रमुख पंडित शशांक दीक्षित, जिलाध्यक्ष लखनऊ नीरज अवस्थी, भाजपा नेता विजय हिंदुस्तानी, विकास पांडे सूरज तिवारी विनय सिंह रजनीश शर्मा आदि कार्य कर्ता मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

