भाजपा जातीय ध्रुवीकरण का एजेंडा तैयार करने में लगी है: सुरेश यादव

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

गांव के वरिष्ठ नागरिक के हाथो फीता कटवा कर किया लोकार्पण

बाराबंकी। गुरुवार को विकास खंड बंकी की ग्राम फकीरशाह पुरवा, महुवामऊ में अपनी विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़को का सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने गावो के वरिष्ठ नागरिकों के हाथो फीता कटवा कर लोकार्पण किया। विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है न जनता की समस्याओं का समाधान हो रहा है और न राहत दे रही है सरकार झूठ की बुनियाद पर चलकर जनता को गुमराह करने पर लगी है योगी सरकार चुनाव नजदीक आता देख आम जनमानस को गुमराह करने और जातीय ध्रुवीकरण का एजेंडा तैयार करने में लगी है। विधायक धर्मराज ने तंज कसते हुए कहा कि बुलडोजर सरकार महंगाई,भ्रष्टाचार,और बेरोजगारी पर बुलडोजर कब चलवायेगी,सरकार गांधी के विचारो की बात करती है लेकिन काम हिटलर की तरह करती है उसे देश के लोकतंत्र की कोई परवाह नहीं है उन्होंने कहा कि पूर्व की अखिलेश सरकार ने छात्रों को लैपटॉप,बेरोजगारों को रोजगार,और किसानों को मुफ्त सिंचाई देने का काम किया था लेकिन प्रदेश की वर्तमान योगी सरकार नौजवानों को रोजगार के नाम पर चना और किसानों को उनके हक और अधिकार देने की जगह गाड़ी से कुचलवाने और रास्ते में कटीले तार बिछाने का काम कर रही है जनता दोहरे चरित्र की डबल इंजन सरकार का असली मकसद सत्ता स्वार्थ की प्राप्ति को अच्छी तरह से समझ चुकी है और आगमी विधानसभा चुनावों में उन्हें सत्ता से बेदखल करने जा रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मो इजहार सिद्दीकी प्रधान,राम सेवक गौतम,तरन्नुम निशा,खालिदा आदि लोग मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

Don`t copy text!