कांग्रेस के विरोध में भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456
बाराबंकी। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपा के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकाल कर विरोध जताया। पार्टी की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी शिवालयों में महामृत्युंजय जाप करके प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घ आयु की कामना की। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका प्रांगण में कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला।जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने जुलूस में शामिल होकर युवा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। मशाल जुलूस निबलेट तिराहा होते हुए धनोखर चौराहा पर समाप्त हुआ। इस दौरान युवा कार्यकर्ता कॉंग्रेस विरोधी नारे लगाते रहे,तथा प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के दोषियों की बर्खास्तगी की मांग करते रहे। इसके अलावा पीएम मोदी की दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भाजपा की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी के नेतृत्व में कैलाश आश्रम,लखपेड़ाबाग आदि के शिवालयों में महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। मशाल जुलूस में जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश,सुधीर सिंह , अरविंद मौर्य, अमरजीत श्रीवास्तव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रोहित सिंह , कुशाग्र श्रीवास्तव, सर्वेश बाजपेई, सुशील गुप्ता, राकेश पटेल, सूरज सिंह, शुभम मिश्रा, दिनेश सिंह मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

