खस्ताहाल सड़क पर राहगीरो का चलना दुश्वार विभागीय अधिकारी समस्या से नजरअंदाज
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566
सुबेहा बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कार्यरत डम्फरो की दिन रात आवाजाही से खस्ता हाल हो चुकी सड़के राहगीरो के लिये मुसीबत बनी हुई है जगह जगह बडे-बडे गड्ढे मे तब्दील सड़के हादसे को दावत देते हुई नजर आ रही है लेकिन विभागीय अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नही दे रहे है और नजरअंदाज किये हुए है जानकारी के अनुसार कमेला चौबीसी मार्ग जिस पर छोटे बडे वाहन मिलाकर प्रतिदिन हजारो लोगो का आवागमन बना रहता है पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कार्यरत डम्फरो के आवागमन की वजह से सडक खस्ताहाल हो चुकी है जिस पर राहगीरो का चलना दुश्वार है जगह जगह गड्ढो मे तब्दील हो चुकी सडक पर राहगीर आये दिन गिरकर चोटिल भी होते रहते है लेकिन विभागीय अधिकारी सडक की मरम्मत नही करायी जा रही है जिससे लोगो मे अधिकारियो के प्रति भारी नाराजगी बनी हुई है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

