मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश, सात दिन में सभी किशोरों को लगा दें कोरोना टीके की पहली डोज
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जांच संख्या बढ़ाकर 10 हजार प्रतिदिन करने के निर्देश दिए। अभी जांच का औसत तीन से चार हजार है। सीएम ने जांच के साथ युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर सात दिन में सभी किशोरों को टीके की पहली डोज से आच्छादित करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहाकि स्कूलों को केंद्र बनाकर वहां पर टीकाकरण कराएं। छात्र-छात्राएं वहां आसानी से पहुंच सकेंगे।मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ कोविड-19 से निपटने की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उनके साथ अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी भी थे। सीएम ने कहाकि सभी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की जांच कर ली जाए। आक्सीजन प्लांटों की क्रियाशीलता की भी जांच पूरी कर ली जाए। मेडिकल कालेज के कोविड अस्पताल को क्रियाशील करते हुए सबसे पहले उसका प्रयोग किया जाए। जितना जल्द हो सके, क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आरएमआरसी) में जीनोम सीक्वेंसिंग की व्यवस्था अतिशीघ्र कर ली जाए। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

