अनियंत्रित बोलेरो पलटी, बाल-बाल बचे सवार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

त्रिवेदीगंज बाराबंकी। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के दहिला पोखरा मार्ग पर खैरा कनकू के समीप स्थित बम भोला पेट्रोल पंप के निकट मोड़ के पास रविवार की शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो में बैठे तीन लोग बाल बाल बच गए। जबकि मोड़ के पास खड़े चंद्रकरन गौतम पुत्र बाबूलाल निवासी हसवापुर थाना लोनी कटरा की बुलेरों की चपेट में आने से घायल हो गए।घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से घायल व्यक्ति को सीएचसी त्रिवेदीगंज ले जाया गया है। जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है।जानकारी के मुताबिक हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोतौना गांव से बुलेरो सवार व्यक्ति लोनी कटरा थाना क्षेत्र के खैरा बीरू गांव में रमेसर सिंह के यहां छेदन समारोह में आए हुए थे। छेदन समारोह से वापस लौटते वक्त जैसे ही वह बम भोला पेट्रोल पंप के निकट मोड़ पर पहुंचे। अचानक उनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में मोड़ के पास खड़े चंद्रकरन गौतम बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसा होते देखा तो भागकर मौके पर पहुंचे।जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल व्यक्ति को सीएचसी त्रिवेदीगंज पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!