योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में उत्साह: वीरेंद्र तिवारी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
भाजपा के विकास कार्यों का पत्रक सौंपकर घरों पर चस्पा किए स्टीकर
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी का लाभार्थी सम्पर्क अभियान बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सीएलडीएफ के चौयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी ने सदर विधानसभा के बंकी मण्डल एवं जैदपुर विधानसभा के सिद्धौर मण्डल में लाभार्थियों से सम्पर्क किया। उन्होंने सघन सम्पर्क अभियान के तहत रोली-टीका लगाकर लाभार्थियों का स्वागत किया। मोदी-योगी सरकार के विकास कार्यों का उन्हें पत्रक सौपा तथा घरों पर स्टिकर चस्पा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में उत्साह का माहौल है। सभी का बिना भेदभाव विकास किया गया है। सबके साथ से सभी का विकास के रास्ते पर चलते हुए सबके प्रयास से सबका विश्वास हासिल करने की ओर हम अग्रसर है। भाजपा सरकार गाँव, गरीब और किसान को समर्पित है। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस को परिवारवाद, जातिवाद व तुष्टिकरण का पोषक बताया। इसी क्रम में भाजपा ज़िलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने कुर्सी विधानसभा के निन्दूरा और बड्डूपुर मण्डल एवं रामनगर विधानसभा के सूरतगंज मण्डल में लाभार्थियों से सम्पर्क किया। इस अवसरों पर मुख्य रूप से प्रमोद तिवारी, विजय आनंद बाजपेई, डॉ हरिनाम सिंह वर्मा, संजीव वर्मा, प्रवीण सिंह सिसौदिया, नीरज कुमार, मंशा राम, रामकुमार मिश्रा, सीताशरण वर्मा, दिनेश शर्मा, आदि लोग मौजूद रहें।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

