वाहन चालकों के विरुद्ध चलाया चेकिंग अभियान
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सुबेहा, बाराबकी। यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और नियमो का पालन न करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई। प्रभारी निरीक्षक शिव नारायण सिंह के नेतृत्व में आज सराय चंदेल तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे सभी वाहनों को रोककर वाहन संबंधित कागजो की बारीकी से जांच पड़ताल की गई, वही बिना हेलमेट, मास्क व ट्रिपलिंग सफर करने वाले चालकों का चालान भी किया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस चेकिंग अभियान के दौरान करीब 25 वाहनो का चालान किया गया है। इस मौके पर एसआई मदन पाल, सुभाष यादव सहित दर्जनो पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

