कानपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा रामगोपाल चौराहा पर मकरसंक्रांति के पावन अवसर पर खिचड़ी वितरण किया गया। सर्वप्रथम गौ माता को प्रसाद अर्पित कर भंडारे की शुरुआत हुई। जिसमें लगभग पांच सौ राहगीरों ने प्रसाद का आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन माधव शाखा, माधव नगर, कानपुर दक्षिण के स्वयंसेवक बंधूओं ने किया। जिसमें नगर सह कार्यवाह सुधाकर जी, बौद्धिक प्रमुख कृष्ण प्रसाद जी, बस्ती प्रमुख अंजनी जी, सह बस्ती प्रमुख विरेन्द्र जी, दीपक जी, कुन्दन जी, ऋषभ जी, शिवम जी, अजय जी, आर्यन जी, प्रखर जी, योगेश जी आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

