अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की बैठक संपन्न

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की बैठक विभाग कार्यालय पर संपन्न हुई, बैठक में पिछले दिनों संपन्न हुए प्रांत अधिवेशन मे तय हुए बिंदुओं पर चर्चा हुई, परिषद के जिला संयोजक निशांत द्विवेदी ने बताया कि आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश के साथ ही एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में एक लाख से अधिक स्थानों पर झंडारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया था इसी क्रम में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे देश में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा के क्रम में जिले की सभी नगर इकाइयों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम संयोजक आदर्श सिंह ने बताया कि नगर में तिरंगा यात्रा के दौरान सरकार द्वारा तय किए गए कोरोना नियमों को ध्यान में रखकर यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं, शिक्षकों के साथ-साथ नगर में रहने वाले गणमान्य जन, व्यापारी जन आदि को भी यात्रा में शामिल होने के लिए संपर्क अभियान चलाकर आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से विभाग संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, नगर मंत्री विशाल सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दिव्यांश मौर्य, जिला सोशल मीडिया संयोजक शशांक बाजपेयी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!