2 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 15 जनवरी 2022 को थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण प्रवीण कुमार भारती पुत्र स्व. रामसेवक निवासी शिवा जी नगर व शिवाजी पुत्र भोगराज निवासी नहर कालोनी थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को भगौली तिराहे से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तगण के पास से 02 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा व मोटर साइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बड्डूपुर गजेन्द्र प्रताप सिंह उ0नि0 अनिल कुमार सिंह हे0का0 उदय शंकर सिंह चौहान का. सत्यम राठौर प्रिन्स जायसवाल चन्द्र प्रकाश यादव अनुज पाल थाना बड्डूपुर शामिल रहे।
20 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
बाराबंकी। थाना असन्द्रा पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया है। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 16 जनवरी 2022 को थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त असद मेंहदी पुत्र सफदर मेंहदी निवासी ग्राम आलमपुर थाना असन्द्रा को आलमपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के पास से 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह उ0नि0 राजकिशोर दुबे हे0का0 जुनैद अहमद का. आलोक कुमार तिवारी थाना असन्द्रा शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर थाना लोनीकटरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 27 ग्राम अवैध मारफीन बरामद किया है। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 15 जनवरी 2022 को थाना लोनीकटरा पुलिस द्वारा अभियुक्त देवलाल मिश्रा पुत्र मुन्नालाल मिश्रा निवासी विशुनपुर मजरे खैराकनकू थाना लोनीकटरा को फतेहपुर जमरवां नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के पास से 27 ग्राम अवैध मारफीन बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद उ0नि0 इन्द्रपाल सिंह का0 अब्दुल सलाम रवि कुमार थाना लोनीकटरा शामिल रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

