गिले शिकवे हुए दूर,सपा में ही बने रहेंगें इमरान मसूद, टिकट मिलने की अभी गारंटी नही

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

लखनऊ। काजी इमरान मसूद की समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद नाराज़गी दूर हो गई है। इमरान मसूद अभी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए थे, सपा द्वारा उन्हें विधानसभा का प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से वह नाराज हो गए थे। कई दिनों तक उनकी बीएसपी के आला नेताओं से भी कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन बीएसपी में जाने का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया, कल दिन भर इमरान मसूद के बसपा में शामिल होने की खबरें आती रही लेकिन काजी इमरान मसूद अखिलेश यादव से मिले। माना जा रहा है कि उनकी मुलाकात से सपा और उनके बीच बढ़ी नाराजगी दूर हो गई, 3 दिन पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी का इजहार करते हुए अपनी कौम को एकजुट होने का आह्वान किया था। देखना होगा कि किया मुलाकात के बाद सपा मुखिया अखिलेश के साथ आई तसवीर इमरान की नाराजगी दूर कर देगी, अब इमरान सपा में ही बने रहेंगे।

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!