सरकार के खिलाफ किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू ने की नारेबाजी

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू द्वारा सोमवार को पूरे जनपद में वादाखिलाफी दिवस मनाया गया। किसानों ने तहसीलों मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर भारत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को सम्बोधित एक मांगपत्र जिला प्रशासन को सौंपा। गौरतलब हो कि तीन कृषि कानूनों को लेकर 13 महीने लम्बे समय तक चले किसान आन्दोलन को भारत सरकार से हुए समझौते को मानकर संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन को स्थगित करने का ऐलान किया था जिसके बाद धरनारत सभी किसान अपने घरों को वापसी किये थे।भारत सरकार और संयुक्त मोर्चा के बीच हुए समझौते में कई मुद्दों पर सरकार द्वारा कोई ठोस कार्यवाई ने होने से किसान संगठनों में रोष था जिसको देखते संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 31 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था।इसी कड़ी में सोमवार को जनपद की सभी तहसीलों में भाकियू द्वारा विरोध प्रदर्शन कर वादाखिलाफी दिवस मनाया गया।जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल ने कहा कि भारत सरकार किसान आंदोलन के दौरान किये आपने वादे पूरे नही किये जिससे उसकी मंशा किसानों के प्रति साफ नहीं लगती।जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा ने कहा कि समझौते में एमएसपी पर आज तक कोई कमेटी नही बनाई गई और न ही केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टेनी पर कोई कार्यवाई हुई।यही नही आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मुकदमो की वापसी में भी कोई कार्यवाई अभी तक नही शुरू हुई इससे देश के किसान समाज में आक्रोश व्याप्त है।अन्त में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उपरोक्त समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य हौसिला प्रसाद,सतीश वर्मा, राधेलाल,राम सेवक रावत,रामानन्द,सनत कुमार,विक्रांत सैनी,गिरीश चन्द,रईश अहमद,सुधाकर वर्मा, संजय रस्तोगी,ओम प्रकाश,सन्दीप कुमार,विशेष कुमार आदि उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!