अमृता षर्मा ने बच्चों को किया पुरस्कृत, खिले चेहरे

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। बच्चों के अन्दर छुपी प्रतिभाओ को तभी निखारा जा सकता है जब उन्हें रचनात्मक कार्याे मे लगाया जाये। इससे उनके अन्दर की छुपी प्रतिभाएं तो निखर कर बाहर आती ही है साथ ही साथ प्रतिस्पर्धा भी। उक्त विचार पुलिस लाइन सभागार वामासारथी संस्था द्वारा आयोजित कार्ड प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए त्रिछत्र छाया सेवा न्यास की अध्यक्षा/महिला आईकॉन अमृत शर्मा ने व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा ऐसे कार्यक्रम निरन्तर होने रहने चाहिये जिससे बच्चो में रचनात्मक कार्यों के प्रति उत्साह बढता रहे। उनहोनें प्रतिभागी छात्रों मे विजयी छात्रो को पुरस्कृत भी किया। जिसमें श्रेया पाण्डेय को प्रथम, रिद्धि यादव द्वितीय व प्रीतम को तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर एसआई हर कृष्ण शुक्ला, आरती श्रीवास्तव, पूनम, गीता यादव आदि मौजूद रही।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!