भाजपा के पास झूठ का पुलिंदा: फैज़ान किदवाई

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। खुद को दमदार बताने वाली यह सरकार दमदार झूठ बोलती है। उक्त विचार रामनगर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम चंदनापुर, बेरिया, रानी बाजार चौराहा, त्रिलोकपुर, दतौली, झालिया, दतौली आदि कई गांवों में घर घर जाकर विधानसभा रामनगर के प्रत्याशी फ़रीद किदवाई के पुत्र फैज़ान किदवाई ने व्यक्त किया। फैज़ान ने कहा कि बीजेपी के पास झूठ बोलने का पुलिंदा है। जनता अब झूठ के झांसे में नही आने वाली। फैज़ान ने कहा कि भाजपा की सोच महिला विरोधी है। इनकी सरकार में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नही हैं। सपा का मानना हैं। सपा की सरकार बनने पर कानून व्यवस्था दुरुस्त होगी। युवाओ को नौकरी मिलेगी, आवारा पशुओं के लिए सुरक्षित स्थान होगा। महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायेंगे। फैज़ान ने सभी से आग्रह किया कि आने वाली 27 तारीख को साइकिल वाला बटन दबाकर फ़रीद किदवाई को जिताने का काम करे और अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें जिससे उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन सके। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लल्लन वर्मा, राम कैलाश यादव, विवेक सिंह, संजय वर्मा, ब्रजेश रावत, अन्नू प्रधान, राज कुमार वर्मा, शरीफ आदि के अलावा काफी तादाद में लोग उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!