सपा सरकार में बहेगी खुशहाली व विकास की गंगा: गोप

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र 270 दरियाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने एक दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण कर समाजवादी पार्टी के लिए जन सम्पर्क कर वोट देने के लिए आग्रह किया। जिसमें ग्राम जरियारी, पूरे नान्न्हू, सैय्यद खानपुर, मुजेहना कुटी, गंगौली, ऊटवा, जगदीशपुर, खोचकीपुर, अकोहरा, लोधपुरवा, इटौरा आदि तमाम गावों का भ्रमण किया। इस मौके पर श्री गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी जो कहती है वह करती है। झूठे वादे नहीं करती है समाजवादी पार्टी ने हमेशा जन कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया है जिससे सभी वर्गाे को फायदा पहुंचे। आप सभी साथियों से अनुरोध है कि समाजवादी पार्टी को वोट देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं। क्षेत्र के चौमुखी विकास की जिम्मेदारी हमारी है और क्षेत्र में खुशहाली, और विकास की गंगा बहेगी। इस अवसर पर मौजूद लोगों में पूर्व प्रमुख संतोष वर्मा, हशमत अली गुड्डू,डा अलीम, वीरेंद्र पांडेय, रंजीत सिंह गुड्डू, सत्या यादव आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!