राजनाथ सिंह की जनसभा आज

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। रविवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विधानसभा हैदरगढ़ व रामनगर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सरगर्मियां तेज हो गयी है। आगामी 27 फरवरी को जिले में मतदान होना है। जिसके लिये भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले विधानसभा रामनगर के यूनियन इण्टर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी शरद अवस्थी व विधानसभा हैदरगढ़ के रामलीला मैदान मंे भाजपा प्रत्याशी दिनेश रावत के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एएसपी पुर्णेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की राजनैतिक रैली है जिसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिये रिहलसल हो रहा है जिसमंे सभी विभागो के अधिकारी मौजूद हैं और जनसभा स्थल पर हेलीपैड सभी व्यवस्थाओं को देख लिया गया है सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। पार्टी को जो भी निर्माण अन्य कार्य कराये जायेंगे उनको बता दिया गया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!