बाराबंकी जनपद बाराबंकी में विधानसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु लगी हुई बाराबंकी की उड़नदस्ता टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दो लाख पैसठ हजार रुपये नकद किये गये बरामद –
विधानसभा चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है-
जिसके क्रम में थाना मो0पुर खाला व उड़नदस्ता टीम द्वारा दिनांक 11.02.2022 को चेकिंग के दौरान एक अदद वाहन यूपी 41 एटी 8211 से दो लाख पैसठ हजार रुपये नकद बरामद किया गया । उक्त धनराशि के सम्बन्ध में कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नही किया जा सका जिससे उक्त धनराशि को कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

