भाजपा पन्ना प्रमुख की बैठक सम्पन्न

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। हमारा बूथ सबसे मजबूत बूथ विजय अभियान के तहत आज विधानसभा दरियाबाद के शक्तिकेन्द्र मथुरा नगर के मिरकापुर बूथ में भारतीय जनता पार्टी की पन्ना प्रमुख की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से गुजरात प्रदेश से आये भारतीय जनता पार्टी गुजरात प्रदेश मंत्री प्रवासी दिलीप सिंह बराट, विस्तारक राम सरोज पाठक शक्ति केंद्र प्रभारी संजय शर्मा सेक्टर संयोजक आशीष सोनी बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र जी सहित सभी पन्ना प्रमुख एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। बैठक में दिलीप सिंह बराट जी ने बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र जी और सभी पन्ना प्रमुखों से संवाद करते हुए अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने एवं भारतीय जनता पार्टी को भारी अंतर से बूथ जिताने की अपील की। विस्तारक राम सरोज पाठक ने लोगों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकहित में समर्पित सरकार है। उन्होंने उपस्थित लोगों से मिरकापुर बूथ को भारी अंतर से बूथ जिताने की अपील की।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

 

 

 

Don`t copy text!