झूठों को सत्ता से बाहर भगाएं: गोप कई गांवो का पूर्व मंत्री ने किया भ्रमण

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र 270 दरियाबाद ब्लाक बनीकोडर के ग्राम दुल्लापुर, घाटमापुर, देबीगंज चौराहा, अहिरान पुरवा, हकामी, खरीकाफुल, दुनिया का पुरवा, दिक्सरी, सकौली, नाथूपुर, इडनी का पुरवा आदि गांवों का भ्रमण कर समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने डोर टू डोर ग्रामीणों से मिलकर समाजवादी पार्टी के लिए वोट की अपील की। इस मौके पर श्री गोप ने कहा कि जबसे बीजेपी सरकार सत्ता में आई है तब से देश और प्रदेश की जनता का जीना दुस्वार हो गया है आए दिन लाइन में खड़ा करने का काम बीजेपी ने किया है। जो लोकतंत्र में अधिकार मिला है मौका है कि साइकिल वाला बटन दबाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं। इन झूठों को सत्ता से बाहर भगाएं। इस मौके पर राज लक्ष्मी वर्मा, पंडित राज नाथ शर्मा, उमानाथ यादव, लवली रावत बिन्नू जायसवाल, राजेश वर्मा, राहुल वर्मा, राम बाबू यादव, चक्खन यादव, अनिल सिंह, राहुल वर्मा आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!