बाराबंकी 21 फरवरी -प्रदेश की आवाम ने भाजपा की विदाई का मन बना लिया है। डबल इंजन की सरकार का एक इंजन 10 मार्च को सीज हो जायेगा और दूसरा इंजन 2024 को सीज हो जायेगा। विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के चौमुखी विकास के लिये पढे लिखे नौजवान कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया को हाथ के निशान का बटन दबाकर भारी बहुमत से विजयी बनाये।

उक्त उद््गार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्टार प्रचारक राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज नगर पंचायत जैदपुर के मोहल्ला वसीनगर में कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के पश्चात्् आयोजित जनसभा में व्यक्त किये जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन तथा संचालन पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने किया। उक्त अवसर पर सपा नेता कदीम सिद््दीकी ने अपने सैकडो साथियो के साथ समाजवादी पार्टी छोडकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये। जिनका पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया ने अंगवस्त्र डालकर स्वागत किया।
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा विकास की नही जनता की भावनाओ को भडकाने के लिये मंदिर-मस्जिद की बात करती है। आज महंगाई चरम पर है गैस सेलेण्डर हजारके पार है, पेट्रोल सौ के पार है। समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार से पीडित है विधानसभा क्षेत्र जैदपुर में नई इबारत लिखने के लिये नये युग की की शुरूआत के लिये आपको कांग्रेस प्रत्याशी को जिताना होगा मै आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि तनुज पुनिया ऊर्जावान उम्मीदवार है यह आपको विश्वास पर खरे उतरेगे मै तनुज पुनिया के पक्ष में मतदान करने के लिये आपसे अनुरोध करने आया हूं।
कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने जनसभा में मौजूद स्थानीय आावाम को विश्वास दिलाया कि मै आपका बेटा, भतीजा, भाई बनकर हमेशा आपकी सेवा करूंगा मै आपके सामने प्रतिज्ञा करता हूं कि आपके हर सुख दुख में आपके साथ खडा मिलूंगा और क्षेत्र के चौमुखी विकास में कोई कोर कसर नही छोडूंगा। आप मुझे आर्शीवाद और वोट देकर हमारे हाथो में अपनी सेवा करने की ताकत दे।
पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया एवं कांग्रेेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने देवा महादेवा की पावन धरती पर सचिन पायलट का स्वागत किया और स्थानीय आवाम से विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिये कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया को भारी बहुमत से जिताने का अनुरोध किया।
कार्यालय उद्घाटन एवं आयोजित जनसभा में मुख्यरूप से हाजी तुफैल अंसारी, हाजी उमेर अंसारी, पुत्तू लाल वर्मा, अजीत वर्मा, महेन्द्रपाल वर्मा, रामानुज यादव, विजय पाल गौतम, हसीम अंसारी, आलम अंसारी, आफाक अली, के0सी0 श्रीवास्तव, सिकन्दर अब्बास रिजवी, इरफान कुरैशी, सत्य प्रकाश वर्मा, प्रताप यादव, अतीक अहमद सद््दन, जलालुद््दीन गुड््डू, सहित सैकडो की संख्या में स्थानीय आवाम मौजूद थी।

