सिविल लाइन क्षेत्र में सपा कार्यकर्ता को कार से रौंदा, मौत

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत शमशाद फ्लाईओवर के निकट तेज़ रफ़्तार सफारी कार ने सपा कार्यकर्ता को रौंद दिया। घटना में सपा कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में जेएन मेडिकल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मो• जाकिर पुत्र मो• रफीक निवासी शमशाद फ्लाईओवर के रहने वाले हैं बीती देर रात्रि जाकिर अपने घर से टहलने के लिए बाहर निकले थे। घर से करीब 50 मीटर दूर पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज़ रफ़्तार आ रही सफारी कार ने उनको रौंद दिया। घटना होते ही क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए और गाड़ी चालक को वहीं दबोच लिया। वहीं घटना के बाद घायल जाकिर को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उसको भर्ती कर दिया। देर रात चले उपचार के दौरान सपा नेता जाकिर की मृत्यु हो गयी। फिलहाल मृत्यु होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया साथ ही पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। वहीं दूसरी तरह जाकिर की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!