शॉर्ट सर्किट से लगी आग से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गये।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। सफ़दरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगंज में मध्यरात्रि शॉर्ट सर्किट से लगी आग से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें चिकित्सको ने 10 वर्षीय पुत्र को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य घायलों को सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया है ।

गुरुवार की देर शाम प्रतापगंज निवासी रामसिंह गौतम पुत्र आशाराम की पत्नी सरोज व 10 वर्षीय पुत्र शिवम, 7 वर्षीय पुत्र राज व 2 वर्षीय पुत्री रिषा के साथ बने कमरे में सो रही थी तथा रामसिंह अपने ससुर रामपाल के साथ घर के बाहर हाते में सो रहा था। रात्रि लगभग साढ़े ग्यारह बजे पत्नी एव बच्चो के चिल्लाने पर देखा तो कमरे से आग की लपटें निकल रही थी। अंदर से बंद कमरे का पल्ला तोड़ कर आग की लपटों में झुलसी पत्नी सरोज, पुत्र शिवम, राज व पुत्री रिषा को बाहर निकाला इस दौरान रामसिंह व रामपाल भी झुलस गये। रात्रि में ही पहुँची सफ़दरगंज पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाते हुए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सको ने 10 वर्षीय शिवम को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य को सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल सहित तहसीलदार ने मौके का जायजा लिया।
गैस सिलेंडर सहित घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक
प्रतापगंज निवासी रामसिंह घर के सामने पड़ी जमीन पर घर बनवाने के लिए कल से ही शुरुआत की थी पत्नी सरोज बच्चों के साथ जिस कमरे में सो रही थीं उसी में गैस सिलेंडर सहित ग्रह गृहस्थी का सामान रखा था आग गैस रिसाव से लगी या शॉर्ट सर्किट से जिसका पता नही चल सका।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

