उत्तरप्रदेश में कन्यादान-राशि अब 1 लाख, हर परिवार में एक सदस्य को नौकरी:मुख्यमंत्री योगी
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उज्ज्वला के प्रत्येक लाभार्थी को हर दीपावली में गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। परिवहन निगम की बस में 60 साल और इससे ऊपर की महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक पढ़ाई की व्यवस्था भी करेंगे। चुनाव के बाद दो करोड़ विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्ट फोन देंगे। अब तक मुख्यमंत्री सामूहिक योजना में 51 हजार रुपये कन्यादान को देते हैं, अब यह राशि एक लाख रुपये होगी।मुख्यमंत्री ने अंबेडकरनगर, अकबरपुर और बलिया में चुनावी सभा की। बलिया के हल्दी भरसौता में कहा, जब तक मैं हूं बलिया के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। बलिया का स्वभाव मुझसे मेल खाता है। कहा, 2003 से 2017 तक सपा और बसपा की सरकार रही। इस दौरान उनके मुख्यमंत्री कुल मिलाकर जितनी बार बलिया नहीं आए, मैं अकेले पांच साल के अंदर उतना आ गया। कहा, पहले बिजली की दशा क्या थी, सबको याद है। बिजली के जाति और मजहब हुआ करते थे। ईद और मोहर्रम पर बिजली दी जाती थी, दीपावली, होली और दशहरा में गायब रहती थी। अब सभी को बिना भेदभाव बिजली मिल रही है।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

