किसान कल्याण मेले को लेकर विधायक ने अधिकारियों के साथ की बैठक

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

फतेहपुर बाराबंकी। आगामी 23 जनवरी को प्रस्तावित किसान कल्याण मेले के आयोजन को लेकर विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा के आवास पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस कार्यक्रम क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जायेगा। कस्बा फतेहपुर के फतेहपुर रामनगर मार्ग पर स्थित सरदार पटेल पार्क पर आगामी 23 जनवरी को किसान कल्याण मेले का आयोजन किया गया है। शनिवार को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा के आवास पर एसडीएम पंकज सिंह, डीडी अनिल सागर डीओ संजीव कुमार, पशु चिकित्साधिकारी टी.जे पांडेय, सीओ अरविन्द कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारियों के साथ तैयारियों के लेकर वार्ता की गई। एसडीएम ने बताया कि किसान कल्याण मेले में किसानो ंको आधुनिक खेते पर विस्तार पूर्वक बताया जायेगा। वही कम लागत की खेती, अनुदानित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की जायेगी। इसी के साथ किसान सम्मान निधि में जो समस्याएं आ रही है उस विषय पर वार्ता की जायेगी। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को संमानित भी किया जायेगा। इस मौके पर पशु पालन, प्लांन प्रोटक्शन, मत्स्य पालन विभाग समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!