शूर्पणखा की तरह डिम्पल बनेंगी सपा के विनाश का कारण: परमहंस आचार्य योगी के भगवा पर डिम्पल की टिप्पणी पर अयोध्या के आचार्य ने जताई नाराज़गी
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। अयोध्या तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने मंगलवार को कुंतेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। उन्होंने यूक्रेन व रूस के मध्य हो रहे युद्ध विराम की कामना की। पत्रकारों से बात करते हुए सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिम्पल यादव के उस बयान पर नाराजगी जताई जिसमें उन्होंने भगवा रंग को जंक की संज्ञा दी थी। आचार्य ने कहा कि डिम्पल ने भगवा का अपमान कर हिदू समाज व हनुमान का अपमान किया है। जिस तरह शूर्पणखा राक्षस कुल के विनाश का कारण बनी थी उसी तरह डिम्पल सपा के विनाश का कारण बनेंगी।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच युद्ध रुकना चाहिए। युद्ध न रुका तो बड़ा नुकसान होगा। संत समाज सबको अपना परिवार मानता है, भारतीय परंपरा को समेटे हुए भारत विश्व गुरु है। भारत की पावन धरा कुंतेश्वर से दोनों देशों के बीच चले संघर्ष को रोकने के लिए यहां पर विशेष पूजा अर्चना की गई है। श्री परमहंस ने प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर चर्चा करते हुए कहा कि कोविड महामारी को बड़े-बड़े देश नहीं झेल पाए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे रोकने में सफलता पाई है। निःशुल्क वैक्सीन व राशन उपलब्ध कराया है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर सरकार बनने जा रही है। एक हजार वर्ष देश ने तपस्या की है तब जाकर मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है। हमारी मांग है कि भारत एक हिदू राष्ट्र बने। मुस्लिम देशों में जिस तरह हिदुओं को मताधिकार का अधिकार नहीं है, वैसी व्यवस्था भारत में भी लागू होनी चाहिए।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

