ट्रेन से कटकर महिला की मौत

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। वुधवार की शाम लखनऊ-अयोध्या रेलवे मार्ग के निकट एक 45 वर्षीय महिला दून एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक महिला मानसिक रूप से बीमार बतायी जा रही हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सफ़दरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोडारी निवासी जमील की 45 वर्षीय पत्नी नाजमा बानो काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थी। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी और दोपहर करीब 2 बजे तुरकानी मजार शरीफ पर देखी गयी थी। इसके बाद देर शाम रेलवे मार्ग पर 1047/7 के निकट दून एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुँचे परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के तीन पुत्रियां एव एक पुत्र है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!