प्रभारी अधिकारी आर.एन. वर्मा का हुए सेवानिवृत्ति

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जिला चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी फार्मेसी राकेश नारायण वर्मा सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय बाराबंकी के फार्मेसिस्टों की तरफ से कालिका हवेली में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार ने स्मारक चिन्ह देकर श्री वर्मा को सम्मानित किया। उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा बृजेश कुमार ने कहा कि श्री वर्मा अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान समय के पाबंद तथा अत्यंत मितभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश कुशवाहा ने श्री वर्मा के सेवानिवृत्ति के पश्चात शेष जीवन के सुखमय समृद्धि पूर्ण एवं स्वास्थ्य की कामना की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने आर एन वर्मा को शेष देयकों के भुगतान का चेक तथा पेंशन प्रपत्र सौंपा। कार्यक्रम में उपस्थित चीफ फार्मेसिस्ट पीके श्रीवास्तव, रमेश चंद्रा, अब्दुल अहद, जेपी नायक, राणा वीर सिंह तथा आरपी सिंह विसेन, उमेश श्रीवास्तव, सुमंत चतुर्वेदी, सोमनाथ, दीपक वर्मा रामनरेश, मंसूर अहमद, हॉस्पिटल प्रबंधक राजकुमार, जितेंद्र वर्मा, शैलेंद्र शर्मा, विनोद कुमार, रजी अहमद, आलोक त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!