पुलिस ने मनाया साइबर क्राइम जागरूकता दिवस

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। बुधवार को थाना मसौली की साइबर हेल्प लाइन के तत्वावधान में मसौली चौराहा पर साइबर क्राइम जागरूकता दिवस मनाया। इस दौरान लोगों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए। लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया। इसके साथ ही साइबर अपराध पर प्रभावी नियत्रंण के लिए साइबर सुरक्षा से प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों ने सार्वजनिक स्थलों पर पहुंच कर लोगों को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने ओलेक्स, क्युकेर एव फेसबुक मार्केट से सामान खरीदते समय एडवांस भुगतान न करे तथा कभी भी लिंक को ओपन न करे नही तो खाते से रकम गायब हो सकती है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एटीएम कार्ड का उपयोग अकेले ही करे तथा कोड दूसरे को न बताये। साथ ही बैंक से लोन पास करवाने के नाम पर किसी अनजान, अज्ञात के फोन आने पर किसी भी खाते में पैसा जमा करने से बचे। कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव ने इंटरनेट बैकिंग, ऑनलाइन फ्राड, वालेट, यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जानकारी देते हुए फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी। उन्होंने फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में साइबर अपराध की जानकारी दी तथा सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बायोमैट्रिक, यूपीआई संबंधी फ्राड के प्रति जागरूक किया। उपनिरीक्षक सुधीर कुमार यादव ने फोन कॉल के माध्यम से होने वाले फ्राड, पालिसी, चिट फंड, लाटरी का लालच देकर की जाने वाली जालसाजी, ऑनलाइन एप के माध्यम से सामान खरीदने व बेचने से संबंधित फ्राड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल आदि के बारे में जागरूक किया गया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!