महिलाओं की राय, सरकार ऐसी बने जो रसोई के बजट का ध्यान रखें।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव में आधी आबादी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया मतदान के बाद महिलाओं की परिचर्चा में महिलाओं की राय है कि ऐसी सरकार बने जो रसोई के बजट का ध्यान रखें। चौका बर्तन को छोड़ किसी ने सरकार की मुफ्त राशन की तारीफ की तो किसी ने महंगाई पर चर्चा की।
कस्बा मसौली के मोहल्ला कटरा की महिलाओं ने 27 फरवरी को हुए मतदान के बाद परिचर्चा करते हुए आपसी बहस में मशगूल दिखी।महिलाओं का कहना था कि एक-एक वोट अमूल्य है और वोट के दम पर ही क्षेत्र का विकास और रोजगार मिलता है। वोट डालने से उनके अधिकारों की रक्षा करने वाली सरकार बनने में मद्द मिलेगी। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही है। महिलाओं का कहना था कि सरकार बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी। क्षेत्र के विकास के लिए अच्छी सरकार बनाने के लिए मतदान करना जरुरी है और सबका अधिकार भी है।
महंगाई पर लगाम लगाने वाली सरकार चाहिए। कोई बोली दाम बढ़ने से किचन का बजट बिगड़ गया है। बढ़ते दामों के चलते अपने अन्य दूसरे खर्चों को कम करना पड़ा है। महंगाई पर लगाम लगना जरुरी।सुनीता वर्मा बताती हैं कि नारीशक्ति अभियान में महिलाओं तथा बच्चों पर ध्यान दिया जाना सरकार का सराहनीय कदम है। योजनाएं धरातल पर उतारने के लिए खानपान से जुड़ी चीजों के दाम कम करने की दिशा में प्रयासों की जरूरत है। बजट में सरकार ने घर की रोजमर्रा की जरूरतों का ध्यान रखा है। उम्मीद है कि दाल, आटा, दूध, सब्जियों के दाम संतुलित होंगे। सरकार को गैस की दिशा में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। वही सरकार द्वारा मुफ्त राशन वितरण को बेहतर कदम बताया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

