चुनावी रंजिश में मारपीट के आरोप में चार गिरफ्तार

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। पुलिस चौकी अलियाबाद अन्तर्गत एक दलित और क्षेत्र के एक कोटेदार की पिटाई कर दी थी। जिस मामले में दरियाबाद थाना प्रभारी ने दलित और कोटेदार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बीती 28 फरवरी की शाम को थाना दरियाबाद क्षेत्र के अलियाबाद पुलिस चौकी के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुलचप्पा निवासी गुड्डू रावत जो भाजपा कार्यकर्ता था जिसने अपने घर के बाहर जय श्रीराम और योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिये। वहीं मौके पर मौजूद गांव के ही मो. सलीम और अदीम ने गुड्डू रावत की जमकर पिटाई करके गम्भीर रुप से घायल कर दिया। रात को ही गुड्डू रावत ने अलियाबाद पुलिस चौकी पर जाकर नामजद तहरीर दी थी। दूसरे दिन सुबह गुड्डू रावत को साथ में लेकर सैकड़ो ग्रामीणों ने कार्यवाही की मांग और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस चौकी का घेराव कर दिया था। वहीं पर मौजूद अलियाबाद गांव के कोटेदार हरभजन रावत भी खड़ा था इसी बीच पुलिस कर्मियों के सामने ही दबंगो ने हरभजन की पिटाई कर दी। मामला काफी उग्र हो गया बाद में अलियाबाद चौकी प्रभारी अजय पाण्डेय ने दोनो घायलों की तहरीर लेकर नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उसके बाद दरियाबाद थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। बुधवार सुबह थाना प्रभारी ने नामजद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय का इस सम्बन्ध में कहना था कि मारपीट चुनावी रंजिश को लेकर हुई है जांच में नारेबाजी की बात सामने नही आयी है। दो मुकदमें दर्ज किये गये हैं और इन मुकदमों में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!