महाविद्यालय के बच्चों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरुक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सीता देवी महाविद्यालय परिजात धाम बरौलिया में सतत साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. डॉ. अर्चना त्रिपाठी की अध्यक्षता में डिजिटल प्लेटफार्म्स पर सुरक्षित तरीके से कैसे कार्य करे महिलाओं के विरुद्ध आनलाइन साइबर क्राइम और प्रतिरूपण घोटाले और आनलाइन वित्तीय लेनदेन में कैसे सुरक्षित रहें आदि विषयों पर महाविद्यालय प्रांगण में बैठक हुई।जिसमे साईबर क्राईम टीम के राहुल कुमार एवं साईबर क्राइम टीम के प्रवक्ता अख्तर उस्मानी ने उपरोक्त सभी बिंदुओं पर संतुष्टिदेय विशद जानकारी सहभागियों में साझा की।प्राचार्या अर्चना त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी प्रकार की एक्टिविटीज ऑनलाइन कितनी भी होशियारी से क्यों न की जाय। उसे छिपाया नहीं जा सकता है। सभी साइबर अपराधी अवश्य पकड़े जाते है। फिर भी सावधानी और जागरूकता आवश्यक है। इस साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम में कार्यक्रम का आयोजन स्वागत एवम आभार ज्ञापन प्राचार्या डॉ० अर्चना त्रिपाठी के द्वारा किया गया। जिसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवम छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!