….अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 102 ग्राम स्मैक बरामद
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
मसौली बाराबंकी। तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सफ़दरगंज पुलिस ने कैलाशपुरी आश्रम गेट के सामने स एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 102 ग्राम स्मैक बरामद किया। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गयी हैं।
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सफदरगंज अभिषेक तिवारी के नेर्तत्व में उपनिरीक्षक हरिशंकर राय हमराही महेंद्र चौधरी, प्रशांत त्रिपाठी ने बांसा रोड़ पर स्थित कैलाशपुरी गेट मुश्कीनगर अभियुक्त मो0 मेराज पुत्र मो0 इब्राहिम निवासी अहमदपुर थाना जैदपुर को गिरफ्तार कर 102 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

