यूपी में फिर से योगी सरकार, आजतक-एक्सिस और टाइम्स नाउ-वीटो के सर्वे के नतीजों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
उत्तर प्रदेश में सोमवार को विधानसभा चुनाव 2022 के आखिरी चरण के लिए मतदान समाप्त हो गया है। अब चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे, लेकिन इससे पहले आज मतदान के बाद एग्जिट पोल्स के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। विभिन्न एजेंसियां ये सर्वे करती हैं, जिसके आधार पर निष्कर्ष निकाले जाते हैं। चुनावों में जनता ने किन मुद्दों पर वोट किया है और कौन पार्टी जनता की पहली पसंद बन रही है, इन नतीजों के आधार पर अनुमान लगाया जाता है। इसके साथ ही राज्य में किसकी सरकार बन रही और कौन विपक्ष में रहेगा, इसका भी कुछ हद तक पता लगता है। विभिन्न पोल के मुताबिक यूपी में भाजपा की सरकार फिर से बन सकती है।
जी मीडिया और डिजाइन बाक्स के सर्वे में भी बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती दिखाई दे रही है। सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि बीजेपी+ को 223-248 सीटें मिल सकती हैं। एसपी+ के खाते में 138-157 सीटें आ सकती हैं। बसपा को 5-11 सीट पर जीत मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस को 4-9 सीट पर कामयाबी मिल सकती है। वहीं अन्य के खाते में 3-5 सीट आने का अनुमान है।आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा की प्रचंड जीत का अनुमान लगाया गया है।सर्वे में कुल 403 सीटों में से भाजपा को 288 से 326 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि सपा को 71 से 101 सीटें दी गई हैं। इसी प्रकार बसपा को 3 से 9, कांग्रेस 1 से 3 और अन्य को 2 से 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।सातवें चरण की 54 सीटों में से भाजपा को 36 सीटें मिलती दिखाई दे रही है, जबकि सपा को 18 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस चरण में बसपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुलने की संभावना है।
एग्जिट पोल उत्तर प्रदेश
सर्वे एजेंसी भाजपा+ सपा+ बसपा कांग्रेस
टीवी9 211- 225 146-160 14-24 4-6
रिपब्लिक 240 140 17 02
इंडियान्यूज 222-260 135-165 4-9 1-3
रिपब्लिक 262-277 119-134 7-15 3-8
टाइम्स नाऊ 225 151 14 9
इंडिया टुडे 288-326 71-101 3-9 1-3
न्यूज़ 24 294 105 02 01
जी न्यूज 223-248 138-157 05-11 04-09
एबीपी 228-244 132-148 13-21 6-8

