मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा की सरकार बनने के प्रति आश्वस्त, बोले-हमारे पक्ष में छह चरण के रुझान

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए जारी मतदान के बीच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने को लेकर आश्वस्त हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तक छह चरण के मतदान के बाद आए रुझान भाजपा के पक्ष में हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव अब निर्णायक दौर में आ चुका है। अब तक छह चरणों में रुझान भाजपा के पक्ष में है। हमने प्रदेश में पांच वर्ष में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया है। हमने जनता से जो कहा था, वो करके दिखाया है। भाजपा की सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का चौतरफा विकास हो गया है। पांच वर्ष में उत्तर प्रदेश में बहुत कुछ अभूतपूर्व हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के एक लाख गांव बिजली से रोशन हुए हैं। हमने 2.61 लाख घरों में शौचालय की सुविधा दी है। 43 लाख 50 हजार परिवारों को आवास मिला है। चूल्हे की जगह रसोई गैस किसी क्रांति से कम नहीं आयुष्मान योजना से गरीबों को मदद मिली है। वाराणसी आज चिकित्सा सुविधा का हब है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश में चिकित्सा, के साथ शिक्षा का भी विकास कर रही है। हमारी सरकार के कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तथा काशी धाम का कायाकल्प हो गया है। पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। इससे पहले बीते पांच वर्ष में उत्तर प्रदेश में गुंडा तथा माफियाराज था। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है आज यूपी में सुरक्षित माहौल है। हमने अपराधी, माफिया तथा दंगाइयों पर अंकुश लगाया है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!