चुनावी सरगर्मी के बीच गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने पीएम मोदी से की मुलाकात, 10 मार्च को घोषित होंगे विधानसभा चुनाव परिणाम
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
गोवा विधानसभा चुनाव-2022 के एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए गए। जिसके बाद आज प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आज दिल्ली पहुंचे है। एग्जिट पोल के आंकड़ों में सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है, जिससे एक विहंगम स्थिति पैदा हो गई है। चुनाव के परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे, लेकिन उससे पहले मंत्रणा लिए प्रमोद सावंत ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की है। प्रमोद सावंत ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी के मजबूत प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि “आज नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के मजबूत प्रदर्शन के बारे में पीएम को जानकारी दी। हम जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर गोवा में सरकार बनाने जा रहे हैं।”गौरतलब है कि, सोमवार को जारी हुए एग्जिट पोल के आंकड़ों में यहां त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन सकती है। एग्जिट पोल के आंकड़ों में बीजेपी को बढ़त तो मिली है, लेकिन कांग्रेस को भी बराबर की टक्कर देते हुए दिखाया गया है।एबीपी न्यूज-सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक, 40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा को 13-17 सीटें, कांग्रेस को 12-16 सीटें और टीएमसी को 4-9 सीटें मिलने की संभावना है। गोवा में बहुमत का आंकड़ा 21 है। गोवा में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को हुए थे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

