नाले में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा गम्भीर

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

बाराबंकी। दूध डेरी की दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक एक नाले में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक युवक की .मौत हो गई, वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भिलवल कस्बा के नेशनल हाईवे के किनारे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखौरा गांव निवासी रामविलास वर्मा के पुत्र शिवम वर्मा 21 वर्ष व शिवा 18 वर्ष दूध डेरी चला रहे थे, वहीं पर मृतक के दूध की दुकान भी है। रोज की तरह शिवम वर्मा अपने सगे भाई सिवा के साथ दुकान बंद कर शुक्रवार देर शाम घर वापस लौट रहे थे। वह दोनो भाई भिलवल कस्बा के पास पहुंचे ही थे तभी सामने से एक वाहन आता देख बाइक किनारे करने का प्रयास किया तभी सड़क किनारे बने नाले मे उनकी बाइक पलट गई। परिणाम स्वरूप शिवम वर्मा की मौत हो गई ,वहीं शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर शिवम को अपनी गाड़ी से लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि शिवम का इलाज लखनऊ में चल रहा है। मौत की सूचना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि नेशनल हाईवे द्वारा भिलवल कस्बे में बनाए गए सड़क किनारे नाले का ढक्कन खुला हुआ था, जिससे यह दुर्घटना हुई है। इससे पहले भी इस गड्ढे में कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन सड़क के कर्मचारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!