शॉर्ट सर्किट से लगी आग से घर की गृहस्थी का सामान जलकर खाक
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी।जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम प़ंचायतअकबरपुर धनेठी के इन्धौलिया मे सोमवार की भोर शॉर्ट सर्किट से लगी आग से घर की गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग को बुझाया गया है।
सोमवार की सुबह ग्राम पंचायत अकबरपुर धनेठी के मजरे इ न्धौलिया निवासी कोटेदार कृष्णनन्द वर्मा पुत्र स्व०हरिश्चंद्र वर्मा के घर शॉर्ट सर्किट से लगी आग से घर के अंदर रखी समस्त गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। आग की बढ़ती लपटों को देख ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग को बुझाया। आग में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की सूचना राजस्व विभाग को दे दिया गया है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

