सरल व सादगी व्यक्तित्व की पहचान थे प्रदीप बाबू: अहमद हसन पूर्व मंत्री की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोले विधान परिषद प्रतिपक्ष नेता
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। प्रदीप बाबू शोषित समाज के मसीहा थे, सरल व सादगी व्यक्तित्व की पहचान थे, आजीवन वह समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा मे सारा जीवन लगा दिया समाज के लोगों को उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर समाजवाद को मजबूत करने का कार्य करना चाहिए। उक्त विचार आज पूर्व मंत्री प्रदीप कुमार यादव की पुण्यतिथि पर महासचिव अनिल यादव दारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के समक्ष विधान परिषद प्रतिपक्ष नेता अहमद हसन ने व्यक्त किए। अहमद हसन ने कहा कि आज के परिवेश में प्रदीप बाबू के विचार आज भी प्रसांगिक है, प्रदीप बाबू ने समाजवाद के वट वृक्ष को बड़ा करने का कार्य किया, जिनका जीवन समाज के शोषित, पीड़ितजनों के लिए समर्पित होता है उनके न रहने पर समाज को उनकी कमी खलती है और उसे सदैव याद करता है ऐसे युगपुरुष है समाजवादी नेता स्वर्गीय प्रदीप बाबू जी ,आज प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है पूरे प्रदेश मे विकास अवरुद्ध है जनता सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रही है ऐसे समय में समाजवादियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। पूर्व प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खा के संचालन में इस श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करने वालों में पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, सदस्य विधान परिषद राजेश यादव राजू, विधायक सुरेश यादव, पूर्व सदस्य विधान परिषद अरविंद यादव, पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व विधायक राम मगन रावत, जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज, उपाध्यक्ष मो सबाह, प्रीतम वर्मा, संतोष वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अहमद हसन
बाराबंकी। विधान परिषद सदस्य राजेश यादव के आवास पर रविवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन आये और पत्रकारों से रुबरु हुए। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंसा और दमन के जरिए लोकतंत्र को कुचल रही है और लोगों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। कश्मीर में हालात बिगड़ते जा रहे हैं कफ्र्यू जैसा माहौल है और लोगों की मद्द करने की बजाय लोगों को बसाने की वजह भाजपा लोगों को उजाड़ने में जुटी है। श्री हसन ने आगे कहा कि सरकार को लोगों की बात सुननी चाहिए और लोगों की समस्याओं को दूर करना चाहिए लेकिन सरकार लोगों की आवाज दबाने में विश्वास करती है लोगों की मदद करने में विश्वास नहीं करती 2022 में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार आएगी और जनता को फर्क दिखेगा। अखिलेश यादव जनता के हित में बड़े फैसले हमेशा लेने के लिए तैयार रहते हैं और उत्तर प्रदेश में आने वाली सरकार समाजवादी पार्टी की सरकार होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंकज यादव, मौलाना असलम, संतोष वर्मा, वेद प्रकाश बाजपेई, अरविंद यादव, नरेंद्र यादव, मुनेश्वर यादव, सुशील यादव, श्याम प्रसाद द्विवेदी, सरताज चैधरी आदि मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

