मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव हो सकती हैं योगी कैबिनेट 2 का हिस्सा, मिल सकता है मंत्रिपद
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव योगी सरकार में मंत्री बनाई जा सकती हैं।जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ की नई कैबिनेट में अपर्णा यादव को मंत्री बनाने की चर्चा काफी तेज है। सूत्रों के मुताबिक योगी कैबिनेट 2.0 में अपर्णा यादव के अलावा अदिति सिंह को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई अदिति सिंह ने बीजेपी की टिकट पर रायबरेली से जीत दर्ज की थी और अब वो योगी कैबिनेट का हिस्सा बन सकती हैं।जानकारी के मुताबिक योगी सरकार की नई कैबिनेट में दो पूर्व आईपीएस अधिकारियों राजेश्वर सिंह और असीम अरूण को भी भी शामिल किया जाएगा। लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव जीतकर आए डॉ. राजेश्वर सिंह यूपी पुलिस विभाग में अधिकारी रहे हैं जबकि कन्नौज सदर सीट से चुनाव जीतने वाले बीजेपी विधायक असीम अरुण एडीजी रैंक के अधिकारी रहे हैं।

