महिलाओं को स्वयं जागरूक होने की आवश्यकता है: अमृता शर्मा त्रिछत्र छाया सेवा न्यास ने किया जागरुकता कार्यक्रम
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
बाराबंकी। विकास खण्ड बंकी के प्राथमिक विद्यालय ढकौली में त्रिछत्र छाया सेवा न्यास अध्यक्ष अमृता शर्मा ने सुरक्षा वॉरियरस् पर जागरूकता कार्यक्रम किया महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक रुचि शर्मा ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्या अंजलि त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर अमृता शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए स्वयं जागरूक होने की आवश्यकता है। वही वन स्टॉप सेंटर मैनेजर रुबी श्रीवास्तव ने आपातकालीन हेल्प लाइन 101, 102, 108, 112, 181, 1090 आदि हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रचनात्मक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में शिक्षिका शिल्पी शुक्ला, आकांक्षा विसेन, उन्नति सिंह, मनीषा यादव, रंजना भारती, कावेरी श्रीवास्तव, नेहा मिश्रा, रेनू मिश्रा, शिखा मौर्य, अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित महिलाएं व पुरुष भारी संख्या में मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

