देहरादून खबर..राजधानी से सूत्रों के हवाले मिली ताजा जानकारी के मुताबिक मंगलवार को 01 अप्रैल से होगा टोल टैक्स में इजाफा, वही इस अप्रैल माह से देश में टोल टैक्स में बदलाव हो सकता है। मार्च में महंगाई मूल्य सूचकांक तय होगा। जिसके बाद टोल टैक्स में इजाफा होना तय है। वही, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंकाओं के बीच अब टोल भी बढ़ने जा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर भी वृद्धि प्रस्तावित, जानिए क्या होगी कीमत पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंकाओं के बीच अब टोल भी बढ़ने जा रहा है। वही इस अप्रैल माह से से सफर महंगा हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कंपनियों के मुताबिक टोल में दस प्रतिशत तक की वृद्धि की जा सकती है। इस दौरान मालवाहक वाहनों पर टोल का बोझ अधिक बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
साथ ही झांसी से दिल्ली यमुना एक्सप्रेस-वे से होते हुए जाने पर चार पहिया वाहनों को सात टोल नाकों पर अभी 725 रुपये टोल टैक्स अदा करना होता है, लेकिन एक अप्रैल से इसके लिए 800 रुपये तक चुकाने पड़ जाएंगे। इसी तरह से झांसी से लखनऊ तक का सफर भी महंगा हो जाएगा।अभी प्रदेश की राजधानी तक पहुंचने के लिए पांच टोल नाकों पर 575 रुपये चुकाने होते हैं, लेकिन एक अप्रैल से 630 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। साथ ही खजुराहो तक जाने के लिए 135 की जगह 150 रुपये और ललितपुर जाने के लिए 175 की जगह 190 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। एनएचएआई की टोल टैक्स में 10 प्रतिशत की वृद्धि की तैयारी है। नई दरें एक अप्रैल से लागू कर दी जाएंगी।
बता दें कि प्रत्येक वित्तीय वर्ष में टोल टैक्स की समीक्षा की जाती है। इंडेक्स के आधार पर देश भर के सभी टोल प्लाजा पर किराया तय किया जाता है। आम तौर पर किराए में पांच से 10 फीसदी की बढ़ोतरी होती है। इसका असर मासिक पास धारक पर भी पड़ेगा। जबलपुर शहर में गौर से बरेला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सालिवारा में एक टोल गेट है। इसके अलावा जबलपुर से सिहोरा रोड में गोसलपुर के बगल में मोहतरा टोल गेट है। जबलपुर से सिवनी मार्ग के बोहरी पार्क में टोल गेट है। इसके अलावा किसरौद में जबलपुर से शाहपुरा भिटोनी तक एक नया टोल खुल रहा है। महंगाई के बढ़ने का सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा।
सूत्रों के मुताबिक वही इस यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी प्रस्तावित है। इसके लिए जेपी इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से यमुना एक्सप्रेस – वे प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें बताया गया कंपनी की ओर से एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाल ही में 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि लंबे समय से यहां टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। ऐसे में एक अप्रैल से यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई जा रही है।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

