3 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, अब 21 मार्च को खुलेंगे सरकारी कार्यालय
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
बैंक संबंधी काम है या फिर सरकारी कार्यालय से जुड़ा कार्य, अब उपभोक्ताओं को तीन दिन तक इंतजार करना होगा। इसके पीछे वजह यह है कि नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरा उत्तर प्रदेश होली के रंग में रंगता नजर आ रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने सूबे में होली पर दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया है, जो शुक्रवार और शनिवार को है। इसके बाद रविवार है और इस दिन सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 18 मार्च को होली के दिन अवकाश के बाद 19 मार्च शनिवार को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके बाद 20 मार्च को रविवार होने से संचार, बिजली और पानी छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। ऐसे में सरकारी दफ्तर 21 मार्च को खुलेंगे और तभी आप अपना काम करवा सकेंगे।

