योगी आदित्यनाथ 25 को फिर लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, कड़ी सुरक्षा के घेरे में इकाना स्टेडियम में होगा शपथ ग्रहण

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

उत्तर प्रदेश की राजनीति ने नई करवट ले ली है। 37 वर्ष पुराना मिथक तोड़कर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सत्ता में वापसी की है। लगातार दो चुनाव जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय जनता पार्टी अब मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ को ही दोबारा मौका भी दे रही है।योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को होगा। सूबे की राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 25 मार्च को शाम चार बजे से भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में वाराणसी से सांसद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, लखनऊ से सांसद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। अयोध्या, काशी व मथुरा के संतों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।योगी आदित्यनाथ सरकार के इस शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। इतना ही नहीरं केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के वह सभी लाभार्थी भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे, जिनके जीवनस्तर में पिछली सरकार ने आमूलचूल बदलाव किया था।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!