दमदारी के साथ राजेष यादव ने भरा पर्चा
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी राजेश यादव ने सोमवार को बड़ी धूमधाम के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में बने नामांकन कक्ष में जाकर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ में पूर्व सांसद रामसागर रावत व अन्य कई नेता मौजद थे। नामांकन से पूर्व छाया चौराहे पर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एमएलसी प्रत्याशी राजेश यादव पहुंचे वहां पर पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, सपा विधायक सुरेश यादव, फरीद महफूज किदवाई, गौरव रावत के अलावा पूर्व विधायक राम मगन रावत, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज आदि लोगों ने एक स्वर में एमएलसी राजेश यादव को विजयी बनाने के लिये कहा और सभी विधायकों और पदाधिकारियों ने यह भी संदेश दिया कि हम सभी राजेश यादव के साथ में है।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

