ड्रोन कैमरे से आवासीय संपत्ति का पूरा ब्योरा दर्ज करने के लिए किया गया चिन्हांकन

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। सोमवार को नवाबगंज तहसील के आधा दर्जन राजस्व गांवो में राजस्व निरीक्षक उमेश त्रिपाठी के नेतृत्व में ड्रोन कैमरा द्वारा घरौनी कार्य हेतु घरों का मानचित्र कैद किया गया। ड्रोन कैमरे को देखने के लिए दिन भर कोतुहल बना रहा। बताते चलें कि भारत सरकार स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने घर का मालिकाना हक दिलाये जाने के उद्देश्य से घरौनी बनाने का काम किया जा रहा है। सोमवार को विकास खण्ड मसौली के राजस्व ग्राम सफ़दरगंज, चंदवारा, मुश्कीनगर, चिलौकी, प्यारेपुर सरैया, रहरामऊ में ड्रोन कैमरे से आवासीय संपत्ति का पूरा ब्योरा दर्ज करने के लिए चिन्हांकन किया गया। राजस्व निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने बताया कि स्वामित्व योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके माध्यम से सभी ग्रामीणों को उनके मकान की आवासीय संपत्ति का पूरा ब्योरा दर्ज होगा। जिससे संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर झगड़े-फसाद की गुंजाइश न रहे। ग्रामीणों को घरौनी मुहैया कराने की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाने के लिए शासन ने उत्तर प्रदेश आबादी सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रिया नियमावली 2020 को अधिसूचित कर दिया गया है। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अश्वनी कुमार, हल्का लेखपाल मयंक तिवारी, भानुप्रताप वर्मा, मनीराम आदि लोग मौजूद रहे।

कोतुहल रहा ड्रोन कैमरा

क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में हेलीकॉप्टर की तरह जब ड्रोन कैमरा उड़ाया गया तो वह कौतूहल बन गया। लेखपाल मयंक तिवारी ने बताया कि इस कैमरे में भवन स्वामी का स्वामित्व घरौनी सार्वजनिक स्थल गांव की गलियां फीड हो रही हैं। इसके बाद गूगल पर सर्च करने पर हर गांव की तस्वीर साफ दिखाई देगी। जिस तरह खतौनी में किसानों का नाम दर्ज रहता है उसी प्रकार से घरौनी में भी भूस्वामी का नाम दर्ज हो जाएगा। यह सरकार की पहल है पहले मकानों का स्वामित्व दर्ज नहीं था।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!