आगा खान फाउंडेशन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रतिबद्ध डॉ रश्मि

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

लखनऊ उत्तर प्रदेश आगा खान फाउंडेशन द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पटेल नगर के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (बीएमसी) इंदिरानगर की अधीक्षिका डॉ. रश्मि द्वारा हरी झंडी दिखाकर वाहन की रवानगी की गई । डॉक्टर साहब ने कहा कि आगा खान फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय है और स्वास्थ्य के प्रति हमलोंगो के साथ साथ , जन – जन तक जागरूकता पैदा करना काबिले तारीफ़ है। अनिल चौधरी जी ने अपना विचार व्यक्त कर कहा कि यदि फाऊंडेशन के लोग हम सभी लोगों के साथ कदम मिलाकर आगे आकर योगदान कर रहे है तो निश्चित रूप से कोविद् -19 जैसी महामारी को हराया जा सकता है।आगा खान फाउंडेशन से प्रमोद कुमार ने बताया कि वाहन का संचालन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पटेल नगर में आने वाले क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने हेतु किया गया है। पटेल नगर में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को लेकर कैम्प स्थल पर ले जाना तथा स्वस्थ्य कर्मियों को उन क्षेत्रों में भी टीकाकरण हेतु लाना ले जाना जहां से लोग आने – जाने में असमर्थ हैं । बुजुर्ग महिला एवम् पुरुष है तथा घर से निकलने में सक्षम नहीं है वहां पर भी सुविधा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। आदर्श सिंह ने बताया की सभी लोगो को सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।आलम शेख, अविनाश, महेंद्र, उमे कुलसुम, रुकैया आदि मौजूद रहे लोगों ने स्वास्थ्य के प्रति लोगो को सजग रहने की सलाह दी ताकि COVID-19 जैसी महामारी को फैलने से रोका जा सके।

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!