नगर पालिका चुनाव में कथित मुस्लिम नेता के मंसूबे होंगे नेस्तानाबूद!
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मुस्लिम मतदाता करेंगे भाजपा प्रत्याशी का समर्थन, मुस्लिमों केे कथित नुमाइंदा बनकर फिर कूदे हैं मैदान में, जनता में आक्रोश
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज बाराबंकी के चुनाव की दृष्टिगत पूर्व की भांति इस बार फिर पांच साल गायब रहने वाले चुनाव के समय प्रकट हो गये हैं कथित मुस्लिम नेता ने जगह-जगह लगवाई होली की दिली मुबारकबाद की होर्डिंग, मतदाताआंे को सर्तक रहने की जरूरत है। इस बार सबका साथ-सबका विकास की तरफ मुस्लिमों का रूझान। मुस्लिम समाज वोट देगा भाजपा प्रत्याशी को, लेकिन धु्रर्वीकरण करने वालों से होशियार रहेगा और इनके मंसूबे करेगी नेस्तानाबूद।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है, जनता भी इस सरकार को पसंद कर रही है इसलिए प्रचंड बहुमत से दोबारा सरकार बनी है। शहर के कुछ कथित नेता सरकार के विरूद्ध कुप्रचार कर लोगों को उकसा रहे हैं जबकि इस सरकार में सबसे ज्यादा विकास मुस्लिमों का हुआ है, मुस्लिम समाज के गरीब तबके के लोगों को प्रधानमंत्री आवास, राशन, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन बिना किसी भेदभाव के मिला है तथा सुरक्षा की दृष्टि से काफी खुश नजर आ रहे हैं, लेकिन कथित नेता की ओछी मानसिकता के व्यक्ति शहर की गंगा जमुनी तहजीब के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और नौजवानों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा सरकार ऐसे लोगों को चिंहित कर रही है, जल्द ही इनके घरों पर बुल्डोजर चलेगा। वोटों का धुर्वीकरण करके गायब हो जाना इसका शगल बन गया है। इस बार चुनाव को देखते हुए अभी से गोटिया बिछाना शुरू कर दिया है और शहर के खम्भों पर अपनी फोटों वाली होर्डिंग पहले से ही टांग दिया है जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं लोग कह रहे हैं कि क्या कोविड-19 व चार साल तक सोने वाला अचानक चुनाव के समय क्यों जागता हैं। कथित नेता के मंसूबों पर जनता इस बार पानी फेर देगी। इनकी असलियत सब जानते हैं। सूत्रों से पता चला है कि इनको फाइनेंस उपलब्ध कराने वाले पर्दे के पीछे से कई लोग हैं। पिछले चुनाव में नगर पालिका बाराबंकी के कई मुस्लिम मोहल्लों में जाकर कसमें खाने की बात कहकर लोगों को बरगलाने में सफलता हासिल कर ली थी किन्तु इस बार यहां की जनता जागरूक है, इनके झांसे में आने वाली नहीं है। 4-5 मोहल्ले के मुस्लिम युवाओं को कथित नेता बरगला कर अपनी जेब भरकर फिर गायब हो जायेगा।
इस सम्बंध में राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी बाराबंकी के जिलाध्यक्ष मो0 शमीम अंसारी ने बताया कि आने वाले नगर पालिका के चुनाव में शहर के सर्वधर्म के लोगों के साथ-साथ मुस्लिम समाज के लोग खुलकर भाजपा प्रत्याशी को वोट देगें ताकि शहर का विकास हो और जनता को फायदा मिले। यहा की जनता एक-दूसरे से बहुत प्रेम करती है, सबके सुख दुख में बिना किसी भेदभाव के साथ रहती है। मालूम हो कि भाजपा सरकार से ज्यादा किसी भी सरकार ने नगर पालिका का विकास नहीं किया गया है, इसलिए भाजपा जिसको प्रत्याशी घोषित करेगी गौरक्षा वाहिनी भी उसका पूर्ण समर्थन करेगी।एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705


